फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच एनआईटी टीम ने वाहन चोरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को रविवार शाम को पलवल से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पलवल के चांदहट निवासी योगेश के रूप में हुई है। जांच में पाया कि वह ज्यादातर अपना नाम बदलकर अपराध करता रहा है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपने अन्य साथियों की मदद से हनी ट्रैप और अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। इसमें उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि कई सालों से वह अपनी महिला साथी के साथ फरार था। जिसको रविवार शाम को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर से भी एक अर्टीगा और एक बुलेट चोरी की थी। उस पर दिल्ली और एमपी में भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में ओएलएक्स पर लोगों को बेवकूफ बनाकर दुपहिया और लग्जरी कार को लेकर फरार हो जाता था। कुछ समय से आरोपी फरीदाबाद में भी ओएलएक्स के माध्यम से वाहनों की ठगी को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में चोरी के दो, आदर्श नगर, मुजेसर, खेडी पुल थानों में चोरी के और थाना सेक्टर-31 एक मामला धोखाधड़ी का दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें