फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहे थे, अनाज मंडी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ स्थित अनाज मंडी के सामने शराब के ठेके के पास बाइक पर सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मां को मृत घोषित कर दिया व बेटे की हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सुभाष कॉलोनी निवासी राज बहादुर साहूकार ने बताया कि उनके तीन बेटे व एक बेटी है। शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी पूनम (54) और छोटा बेटा शिवम (24) बाइक पर सवार होकर एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से दवा लेने के लिए गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह नेशनल हाईवे स्थित अनाज मंडी के पास बने शराब के ठेके के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों को उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया वहीं शिवम की हालत गंभीर होने होने के चलते उसको दिल्ली रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आदर्श नगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें