फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 15 हजार की जगह सिर्फ 2200 रुपये में मिलेगा पानी-सीवर का वैध कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीसरी बार शुरू किया गया सीवर व पानी कनेक्शन को वैध करने का अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने शहर में पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने अवैध कनेक्शनों को वैध कराने की फीस में भारी कटौती की है कि ताकि लोग मौके पर ही अपने कनेक्शन को वैध करवा सकेंगे। अभी शहर में करीब डेढ़ लाख वैध और लगभग दो लाख अवैध कनेक्शन मौजूद हैं जिन्हें नियमित करने के लिए निगम ने विशेष व्यवस्था लागू की है। नई स्कीम लागू होने के साथ ही उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा और निगम का राजस्व भी बढ़ेगा।

नगर निगम द्वारा जारी नई व्यवस्था में पानी के अवैध कनेक्शन को वैध करने के लिए अब केवल 1000 रुपये और सीवर कनेक्शन को वैध करने के लिए 500 रुपये देने होंगे। यानी दोनों कनेक्शन वैध कराने पर उपभोक्ता को केवल 1500 रुपये निगम को देने पड़ेंगे। इसके साथ ही पानी-सीवर कनेक्शन की फाइल तैयार करवाने के लिए प्लंबर को 300-300 रुपये, यानी कुल 600 रुपये देना होगा। वहीं मीटर टेस्ट के लिए 100 रुपये देने होंगे। इस तरह कुल राशि 2200 रुपये बनती है। पहले यह पूरी प्रक्रिया करीब 14-15 हजार रुपये तक होती थी। बता दें कि पहले अवैध पानी या सीवर कनेक्शन पकड़े जाने पर 2500 से 3000 रुपये की वैधता फीस, रोड कट चार्ज और साथ में जुर्माने की पर्ची भी काटी जाती थी।
विज्ञापन



पहले 11 हजार और फिर 13 हजार वाली स्कीम चली थी
इससे पहले निगम 11 हजार रुपये और बाद में 13 हजार रुपये की विशेष स्कीम लाकर अवैध कनेक्शनों को नियमित कर रहा था। हालांकि शुल्क अधिक होने के कारण अधिक संख्या में लोग इसमें आगे नहीं आए। निगमायुक्त के सलाहकार अनिल मेहता ने बताया कि शहर में प्रॉपर्टी आईडी डाटा के आधार पर पानी-सीवर कनेक्शनों का अनुमान लगाया जा रहा है। कई बड़ी सोसाइटियों में एक ही कनेक्शन दिया जाता है और सप्लाई बल्क में होती है, जिससे इंडिविजुअल कनेक्शनों की संख्या वास्तविक से कम दर्ज होती है।

मीटर लगवाना होगा अनिवार्य
निगम ने स्पष्ट किया है कि कनेक्शन को वैध कराने के लिए मीटर लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मीटर टेस्टिंग के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में पानी की सप्लाई पारदर्शी रहे और बिलिंग अधिक सटीक हो सके। इसके अलावा पहले पानी और सीवर कनेक्शन की फाइल तैयार करने में प्लंबर अलग-अलग और अधिक शुल्क ले लेते थे, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। इस बार निगम ने प्लंबर फाइल चार्ज को भी नियंत्रित कर दिया है।
विज्ञापन



शहर में 240 एमएलडी पानी की सप्लाई
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल शहर में पानी की सप्लाई क्षमता 240 एमएलडी है। उपभोक्ताओं से 1 रुपये प्रति किलो लीटर की दर पर पानी का शुल्क लिया जा रहा है। निगम का मानना है कि कनेक्शन वैध होने पर राजस्व बढ़ेगा, जिससे वितरण व्यवस्था और मजबूत होगी।

लोगो की सुविधा के लिए कैंप लगाकर हाथों-हाथों कनेक्शन दिए जा रहे हैं। लोगों को इसका बढ़ चढ़कर लाभ लेना चाहिए। - सलोनी शर्मा, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें