फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन नहीं लगने पर एसएमओ कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोरोना वैक्सीन नहीं लगने से परेशान लोगों ने सोमवार को सिविल अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) ऑफिस के बाहर हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि अस्पताल में कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं लग पा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं कार्यालय के बाहर टीका नहीं होने का नोटिस लगवाया।
विज्ञापन

पिछले दो दिन सिविल अस्पताल में टीकाकरण बंद रखा गया, लेकिन बाद में लोगों का वैक्सीन लगानी शुरू कर दी। सोमवार को एक बार फिर अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत पड़ गई और लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है, जबकि, अस्पताल में सुबह छह बजे से लोग टीकाकरण के अस्पताल में पहुंचने शुरू हो गए। जब दस बजे टीका नहीं लगने की बात कहीं गई तो लोग भड़क गए और एसएमओ ऑफिस के बाहर इकट्ठा हो गए। साथ ही नारेबाजी करते हंगामा करने लगे। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और लोगों में तीखी नोकझोंक होने लगी।
लोगों का आरोप था कि अस्पताल में काम धंधा छोड़कर वैक्सीन के लिए भटक रहे हैं। जब अस्पताल में वैक्सीन नहीं लग रही है, तो वैक्सीन नहीं लगने का नोटिस चस्पा कर दिया जाए। जिससे लोग परेशानी से बच सके। वहीं, हंगामा के कुछ समय शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। इसके अलावा टीकाकरण केंद्र के बाहर वैक्सीन खत्म होने का नोटिस लगा दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन-
वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। मैसेज भी मिल गया है, लेकिन दो दिन से अस्पताल में चक्कर लगा रहे हैं। केंद्र पर जानकारी के लिए कोई नोटिस भी नहीं लगा रखा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। - रामदुलारे
कामकाज छोड़कर सुबह छह बजे से लाइन में खड़ी हुई हूं, लेकिन अस्पताल में बाद में बताया जाता है कि टीका नहीं है। ऐसे में पूरा समय खराब होता है। - राजेश्वरी
कंपनी ने वैक्सीन लगवाने के लिए भेजा हुआ है। बगैर वैक्सीन लगवाए काम पर नहीं आने दिया जा रहा है। ऐसे में कई दिनों की मजदूरी मारी गई है। लेकिन, वैक्सीन नहीं लग पाई है। - श्रवण कुमार
टीके की कमी चल रही है। जितने टीके उपलब्ध कराएं जाते हैं। उतने लोगों का लगा दिए जाते है। लेकिन जल्द ही लोगों को सुचारु रूप से वैक्सीन लगने लगेगी। - डॉ. डीसी गिडवाल, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें