फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: यूपी रोडवेज की बसों में नहीं हो रहे सर्टिफिकेट जांच

Tue, 04 Jan 2022 04:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

यूपी रोडवेज व प्राईवेट बसों में चेकिंग नहीं कर सकते हैं। जिसके चलते इन दोनों बसों के अंदर सफर करने वाले यात्रियों के टीकाकरण प्रमाण पत्र को चेक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जनवरी से अगर किसी भी यात्री को बस से यात्रा करनी है तो उसको पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र को दिखना होगा लेकिन यूपी रोडवेज की बसों में ऐसा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज के बस स्टैंड प्रबंधक सुनील ने बताया कि एक जनवरी के बाद से हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले हर यात्रियों का टीकाकरण प्रमाणपत्र को चेक किया जा रहा है। अगर किसी यात्री के पास प्रमाणपत्र नहीं है तो बस से अतार दिया जाता है।

इसके अलावा बल्लभगढ़ बस डिपो के अंदर प्रवेश करने से पहले भी मुख्य द्वारा पर दो कर्मचारियों की प्रमाणपत्र को चेक करने के लिए ड्यूटी लगाई हुई है। डिपो के अंदर व हरियाणा रोडवेज की बसों में चेकिंग कर सकते है।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज व प्राईवेट बसों में चेकिंग नहीं कर सकते हैं। जिसके चलते इन दोनों बसों के अंदर सफर करने वाले यात्रियों के टीकाकरण प्रमाण पत्र को चेक नहीं किया जा रहा है। यूपी रोडवेज की बसों में सवारियों को बस स्टैंड के बाहर से बैठाया जाता है। वहीं, प्राईवेट बसों के द्वारा सवारियों को डिपो के अंदर व बाहर से बैठाया जाता है। उनके पास सिर्फ अपने राज्य की बसों की चेकिंग करने अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें