फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला: 2014 में सेठी से बना था खान, उमर गौतम से भी हुई थी मुलाकात, खुफिया विभाग ने की पूछताछ

Fri, 02 Jul 2021 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

इसी कड़ी में एनआईटी-1 स्थित ए ब्लॉक में रह रहे एक परिवार से भी पूछताछ हुई है। यहां रह रहे युवक का परिवार साल 2014 में हिंदू धर्म को छोड़ चुका है। हालांकि युवक अपनी पुरानी पहचान को भी साथ ही रखे हुए है। युवक साल 2014 से पहले अपने नाम के साथ सेठी लगाता था। उसके बाद से सेठी खान लिखने लगा।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार चर्चा में चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में एनसीआर क्षेत्र के खुफिया विभाग, पुलिस टीम व एटीएस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। रविवार को फरीदाबाद के एनआईटी पांच में महिला से पूछताछ के बाद अब शहर में रह रहे अन्य ऐसे लोगों से भी पूछताछ शुरू हो चुकी है जो हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना चुके हैं। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में एनआईटी-1 स्थित ए ब्लॉक में रह रहे एक परिवार से भी पूछताछ हुई है। यहां रह रहे युवक का परिवार साल 2014 में हिंदू धर्म को छोड़ चुका है। हालांकि युवक अपनी पुरानी पहचान को भी साथ ही रखे हुए है। युवक साल 2014 से पहले अपने नाम के साथ सेठी लगाता था। उसके बाद से सेठी खान लिखने लगा।

जांच एजेंसियां इस बात को पुख्ता करने में जुटी में हैं कि लोगों ने अपना धर्म किसी दबाव या लालच में नही बदला हो। केंद्रीय स्तर की एक जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते उससे पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह आर्थिक रूप से बिल्कुल कमजोर हो गया था। 
विज्ञापन


साल 2014 में वह एक मुस्लिम युवक से मिला और धर्म परिवर्तन के बारे में जाना। उसके ऊपर कोई दबाव नहीं था, हालांकि उसे आर्थिक मदद जरूर की गई थी। जिससे उसका परिवार आर्थिक रूप से बेहतर हो सका है। युवक का भाई भी उसी घर में अलग फ्लोर पर रहता है। उसने धर्म नहीं बदला है।
विज्ञापन

उमर गौतम से भी हुई थी युवक की मुलाकात

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम द्वारा काबू किए गए आरोपी उमर गौतम से भी युवक मिल चुका है। उमर धौज के एक गांव में चल रही इस्लामिक एनजीओ का सदस्य भी है। वह यहां एक-दो बार आया भी है। उमर ही दिल्ली में इस्लामिक दावा सेंटर चला रहा था।

एनआईटी निवासी युवक के पास जो धर्म परिवर्तन के दस्तावेज हैं, उन पर उमर गौतम के हस्ताक्षर हैं। एनआईटी निवासी परिवार के ऊपर किसी तरह के कोई आरोप नहीं हैं। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में रह रहे लोगों से लिस्ट के माध्यम से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें