फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संपत्ति कर जमा न करने पर 4 बकायेदारों की इकाइयां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई, 3 बकायेदारों से जमा कराए 5 लाख 50 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम के कराधान विभाग ने बल्लभगढ़ जोन में संपत्ति कर की बड़ी बकाया राशि जमा न कराने वाले संपत्ति मालिकों की 4 इकाइयों को सील कर दिया गया है। यह इकाइयां जोन-1 ओल्ड और जोन- 2 में स्थित हैं। वहीं, 2 दुकानदारों और 1 फ्लैट मालिक ने अपना टैक्स मौके पर जमा करा दिया। इन इकाइयों पर लगभग लाखों रुपये का संपत्ति कर बकाया था।
निगम के अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों को इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई का अभियान चलाया जाए। नगर निगम लंबे समय से इन बकायेदारों को नोटिस दे रहा है लेकिन संपत्ति मालिक अपना बकाया नहीं दे रहे हैं। जनवरी माह से निगम ने अभियान चलाकर इनपर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को नगर निगम की टीम कुछ बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने जोन-1 ओल्ड फरीदाबाद और जोन-2 में कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों और एक फ्लैट मालिक ने मौके पर अपना बकाया चुका दिया। वहीं, चार इकाइयों को बकाया न चुकाने पर सीलिंग की कार्रवाई की। निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन बकायेदारों ने संपत्ति की राशि नहीं चुकाई है। उन बकायेदारों की इकाइयों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की नगर निगम को प्राप्त होने वाला संपत्ति कर शहर के विकास के लिए संपत्ति मालिकों से लिया जाता है। समय पर टैक्स जमा होगा तो शहर का विकास भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से यह सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें