फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय राज्य मंत्री के पीएसओ की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से आने के बाद कर रहा था रिवॉल्वर साफ, तभी चल गई गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में तैनात व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी ( पीएसओ) की बृहस्पतिवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। वह ड्यूटी से आने के बाद सर्विस रिवॉल्वर को साफ कर रहा था तभी गोली चल गई और पीएसओ के सिर में लग गई। परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव कोट निवासी करतार सिंह के रूप में हुई है। वह करीब 11 साल से केंद्रीय मंत्री के यहां पीएसओ के पद पर कार्य कर रहे थे। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने शव का पाेस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि करतार सिंह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनके दो बच्चे हैं। जिनमें 11 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह वैसे तो गांव कोट के रहने वाले थे लेकिन कई साल से सेक्टर-3 में किराये पर मकान लेकर अपने परिवार के साथ रह रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में जा लगी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जब करतार के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़े थे। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अभी पुलिस हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है |
विज्ञापन


-

साल 2008 में हुए थे भर्ती
करतार सिंह करीब 17 साल से पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे थे। साल 2008 में वह सिपाही के तौर पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। वहीं साल 2020 में उनको हवलदार के रूप में पदोन्नति मिली थी। करतार सिंह करीब 11 साल से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में तैनात थे। साल 2014 में सांसद बनने के बाद से ही उनकी तैनाती कृष्णपाल गुर्जर की सुरक्षा में की गई थी। तब से वह वहीं तैनात थे।
विज्ञापन




सेक्टर-3 में ही बनाया था नया घर, होना था गृह प्रवेश
जानकारी के अनुसार करतार सिंह ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर सेक्टर-3 में नया घर बनाया था। नए घर के निर्माण कार्य के चलते ही वह अपने परिवार समेत सेक्टर तीन में किराये पर रहने आए थे। उनका नया घर बनकर तैयार हो गया था और अब गृह प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें