वाहन बीमा कराते समय जीरो डेप्रिसिएशन कवर, इंजन प्रोटेक्शन कवर, रोड साइड असिस्टेंस कवर और व्यक्तिगत सामान कवर जैसे एड-ऑन पर ध्यान दें ताकि आपकी जरूरत के हिसाब से पूरा कवरेज मिले। प्रीमियम और क्लेम सेटलमेंट रेश्यो जैसी चीजों की भी तुलना करें।
कुछ महत्वपूर्ण एड-ऑन कवर
- चालक व सवारी : बीमा पॉलिसी में चालक व वाहन में मौजूद सवारी को भी कवर करवाने का जरूर ध्यान रखें। इससे यदि हादसे में जान जाती है या चोट लगती है तो मुआवजा मिल सकता है।
- व्यक्तिगत सामान कवर : यह कवर आपकी गाड़ी में रखे निजी सामान के चोरी होने या खो जाने पर हुए नुकसान की भरपाई करता है।
- जीरो डेप्रिसिएशन कवर : यह ऐड-ऑन प्लास्टिक, फाइबर, रबर और विंडस्क्रीन जैसे पुर्जों के नुकसान का पूरा भुगतान करता है।
- इंजन प्रोटेक्शन कवर : यह इंजन को हुए नुकसान को कवर करता है, जो कि सबसे महंगा और महत्वपूर्ण पार्ट होता है। इससे आपको भारी मरम्मत बिल से राहत मिलती है
- कंज्यूमेबल कवर : यह ऐड-ऑन इंजन ऑयल, नट-बोल्ट और अन्य छोटी-छोटी चीजों पर हुए खर्च को कवर करता है, जो आम तौर पर रेगुलर पॉलिसी में कवर नहीं होते
- रोडसाइड असिस्टेंस कवर : यह सुविधा सड़क पर गाड़ी खराब होने पर टायर बदलना, बैटरी बदलना, फ्यूल उपलब्ध कराना, और गाड़ी को टो करके वर्कशॉप तक ले जाने जैसी सेवाएं प्रदान करती है।
- चाबी रिप्लेसमेंट कवर : अगर आपकी कार की चाबियां खो जाती हैं या क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, तो इस कवर से उन्हें बदलने या मरम्मत करने का खर्च कवर होता है।
- क्लेम सेटलमेंट रेश्यो देखें : पॉलिसी खरीदने से पहले बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो जरूर चेक करें। इससे यह पता चल सके कि कंपनी दावों को कितनी अच्छी तरह निपटाती है।
- तुलना करें : बीमा कंपनियों से कोटेशन लें और प्रीमियम, ऐड-ऑन की कीमत और शर्तों की तुलना करें