फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ देंगे केंद्रीय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी मार्ग गेट नंबर 5 की सड़क के आरएमसी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने विकास करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण लगभग 65 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके निर्माण का 70 प्रतिशत पैसा अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी, 20 प्रतिशत स्थानीय बिल्डर एसोसिएशन व 10 प्रतिशत पैसा कैलाश बैंसला द्वारा निजी कोष से दिया जा रहा है। प्राइवेट कॉलोनी तथा कोर्ट में मामला होने के कारण ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सरकार की तरफ से विकास कार्य नहीं कराए जा सकते हैं। ऐसे में निवासी, पार्षद तथा यूआईसी मिलकर आपसी सहयोग से विकास कार्यों को पूरा करने के प्रयासों में लगे हैं। इस क्षेत्र में बिजली, पानी व अंडरपास से संबंधित समस्या है, उसका समाधान प्रदेश व केंद्र सरकार की तरफ से कराएंगे।
कैलाश बैंसला ने केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने एनएचपीसी सड़क को दुरुस्त कराने व अंडरपास में जल भराव की समस्या रखी। राज्यमंत्री ने कहा कि उनकी बात एनएचपीसी कंपनी से चल रही है। नेशनल हाईवे से लेकर सूरजकुंड रोड तक रोड पर काम होगा। फरीदाबाद में एफएमडीए का गठन किया है। अब फरीदाबाद में इकट्ठा होने वाला ईडीसी का पैसा फरीदाबाद के विकास पर ही खर्च होगा। इस मौके पर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमैन भारत भूषण, प्रेम नाथ शर्मा, नेहा चौधरी, विकी भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें