फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में गर्मी से दो कर्मी बेहोश, गुस्साए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 19 Jun 2024 11:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप- अस्पताल में लगे एसी पड़े खराब, प्रशासन नहीं करा रहा ठीक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी में बुधवार को बीके अस्पताल में काम कर रहीं दो कर्मचारी बेहोश होकर गिर गईं। इस पर गुस्साए अन्य कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया और पीएमओ कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लगे सभी एसी खराब हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए कई बार लिखित शिकायत पीएमओ कार्यालय में दे चुके हैं लेकिन इन्हें ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनिया ने बताया कि यहां कर्मचारियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती हैं। यहां पहले कैबिन में एसी और कूलर लगा था लेकिन उसे दूसरी जगह लगवा दिया गया। उसके बाद यहां कोई एसी और कूलर नहीं लगाया गया। अस्पताल परिसर में जहां ओपीडी कार्ड बनाया जाता हैं। वहां 18 से 20 घंटे करीब 5 कंप्यूटर चलते हैं। गर्मी के कारण कई बार उनमें आग लग चुकी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शिकायत करने पर आला अधिकारी डांटकर भगा देते हैं। ऐसे में गुस्साए कर्मचारी बुधवार को कामकाज ठप करके घर चले गए और समस्या का सामधान होने पर ही अस्पताल में ड्यूटी पर लौटने का फैसला लिया। वहीं, इस संबंध में पीएमओ सविता यादव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान हो गया है। कूलर मंगवा लिए गए हैं। जल्द ही कर्मचारियों के केबिन में लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें