फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईपी कॉलोनी में एसी फटने से दो मंजिला मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-32 33 स्थित आईपी कॉलोनी में मकान नंबर-35 में रविवार रात को एसी फटने से दो मंजिला मकान में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकल आए। इस दौरान कॉलोनी की सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर अग्निशमनकर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।


स्थानीय निवासी केतन सूरी और सुनंधा सूरी ने बताया कि देर रात करीब नौ बजे कॉलोनी में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। लोगों ने घर से बाहर निकलकर देखा मकान नंबर-35 के एसी में आग लगी हुई थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमनकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंचे और हौज रील बिछाकर दो मंजिला मकान में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एसी की गैस लीक हो रही थी। एसी चालू करने पर चिंगारी के साथ आग लग गई और एसी में ब्लास्ट हो गया। आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंचने लगी। हालांकि, अग्निशमनकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग से घर का कुच सामान जल है। कुछ सामान पिघल कर खराब हो गए है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। कॉलोनी में सभी सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें