फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे 5 हजार के दो इनामी बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आयशर कैंटर लूट के मामले में फरार चल रहे मोस्टवांटेड पांच हजार के दो इनामी बदमाशों को अपराध शाखा सेक्टर-30 व 17 ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान वाहिद खान उर्फ अन्ना व शाकिर उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। दोनों पलवल जिले के रहने वाले हैं। पुलिस से बचने के लिए कई महीनों से यूपी और राजस्थान में छिपे थे।
विज्ञापन

आरोपी वाहिद खान को पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर रिमांड पर ले रखा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी शाकिर उर्फ पहलवान को अपराध शाखा टीम ने मंगलवार को काबू किया। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे दो दिनों के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने सीकरी इलाके में एक कैंटर लूटा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक कैंटर चालक दिल्ली से केटरिंग का सामान लेकर सीकरी एरिया स्थित मैरिज गार्डन में खाली करने के बाद अपने वाहन को बाहर सड़क पर साइड में लगा कर सो रहा था। शाकिर ने अपने साथी मुन्ना, यूसुफ और अन्य के साथ मिलकर चालक को जबरदस्ती नीचे गिरा दिया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसका वाहन लूट लिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता एसीपी आदर्शदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। शाकिर इस लूट का मास्टरमाइंड है। इसी ने लूट के सामान को ठिकाने लगाया है। इसके अलावा पलवल में लूटपाट के 6 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें