फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं, एक्यूआई 382 रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। मंगलवार को भी फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया। अन्य दिनों के मुकाबले बल्लभगढ़ की हवा भी बेहद खराब रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फरीदाबाद में पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। मंगलवार को लगातार आठवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से ऊपर दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तरह मंगलवार को भी सुबह के समय काफी स्मॉग छाया हुआ था। सुबह 9 बजे तक लोगों को सूरज देव के दर्शन नहीं हुए। हालांकि दिन में हल्की धूप रही। इसकी वजह से स्मॉग कुछ हल्का हो गया, मगर शाम होते-होते स्मॉग का असर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को फरीदाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सोमवार की तुलना में केवल छह अंक की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार को 382 दर्ज किया गया। सेक्टर-16 का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 411, एनआईटी क्षेत्र में 406, सेक्टर-30 में 363 व सेक्टर-11 में 348 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण के स्तर में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें