फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-64सी में दो पार्कों का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
48 लाख रुपये की लागत से किए गए हैं तैयार, सुबह-शाम सैर कर सकेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-64सी में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से करीब 48 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए दो पार्कों का रविवार को उद्घाटन किया गया। बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने दोनों पार्कों का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी और विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-64सी में दोनों पार्कों के तैयार होने से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों में लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे और परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण भी मिलेगा। शहरी क्षेत्रों में पार्कों का विकास लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से लोगों को अपने आसपास ही मनोरंजन और सैर-सपाटे के लिए उचित स्थान मिल सकेगा। इस मौके पर स्वराज भाटी, शिव कुमार, रामकिशन, जंग बहादुर जैन, अखिलेश सिंह, तुषार कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें