फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 31 हो गई है। वहीं मलेरिया के मामले अभी सात है। डेंगू के मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
पिछले एक माह से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद डेंगू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना दो से तीन नए मरीजों की पुष्टि की जा रही है। बृहस्पतिवार को डेंगू के नए मामले आए। जबकि मलेरिया का कोई मामला नहीं आया। लगभग सभी मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में डेंगू-मलेरिया की मामलों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सर्वे कर रही हैं। पानी में मच्छरों का लार्वा पाए जाने पर 1270 लोगों को नोटिस दिए गए है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग टीम लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरुक कर रही है।