फरीदाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में घायलों के बयान के लिए अयोग्य होने के कारण प्राथमिकी देरी से दर्ज हुई।
सीकरी में घायल ज्योति यादव को चिकित्सक ने 26 अगस्त को बयान के लिए अयोग्य बताया था, जबकि रोहताश को डॉक्टर ने दो बार बयान के लिए अयोग्य घोषित किया और दो सितंबर को फिट होने के बाद बयान लिया गया। 25 अगस्त को सीकरी में ग्रैंड ओरा के सामने मथुरा रोड पार करते समय ज्योति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट में 5 चोटें दर्ज थीं। पुलिस ने एक सितंबर को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे मामले में 31 अगस्त को ओल्ड अंडरपास के पास पैदल जा रहे रोहताश को स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। उनके दाहिने पैर की दो हड्डियां टूट गई थीं। पुलिस ने दो सितंबर को बयान लेने के बाद स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद