फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झाड़सेंतली के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली। गांव झाड़सेंतली के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। दोनों युवक बाइक पर सवार थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। देर रात हाईवे पर यह हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक मदद पहुंचती दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट पहन रखा था इसके बावजूद टक्कर की तीव्रता जानलेवा साबित हुई।

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय शगुन और निशांत के रूप में हुई है जो नजफगढ़ की प्रेम नगर कॉलोनी के रहने वाले थे। निशांत मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बिलोना गांव का निवासी था लेकिन बचपन से ही अपने मामा नवीन के पास नजफगढ़ में रह रहा था। परिवार के मुताबिक वह एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ ड्राइवर के तौर पर काम करता था। वहीं शगुन ने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हादसे से पहले निशांत ने घर पर फोन कर मां से कहा था कि खाना बनाकर रखें वह दोस्त के साथ घर पहुंच रहा है। कुछ ही देर बाद दुर्घटना की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। निशांत की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। दो फरवरी को उसने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई थी। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं जबकि छोटा भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उधर शगुन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। दोनों युवकों की मौत से परिवारों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें