फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए बनेगी अलग सिंगल विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत कांड के बाद निगम में सुधार की पहल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम संयुक्त आयुक्त कार्यालय में हाल ही में सामने आए रिश्वत प्रकरण के बाद प्रशासन ने मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अब सभी जोन में मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अलग सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा, जहां संबंधित दस्तावेज जमा किए जा सकेंगे।

बुधवार को संयुक्त आयुक्त जितेंद्र जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक जोन में एक निर्धारित काउंटर होगा, जिससे आवेदकों को अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इंजीनियरिंग ब्रांच के साथ बैठक कर विंडो बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है और इसे आयुक्त की मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल, 16 फरवरी को संयुक्त आयुक्त कार्यालय में नियुक्त क्लर्क मोनिका भाटिया को एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोप था कि मैरिज रजिस्ट्रेशन के नाम पर अतिरिक्त राशि मांगी जा रही थी। मामले में एक अन्य क्लर्क को भी हिरासत में लिया गया था, जिसे बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद निगम प्रशासन पर व्यवस्था सुधारने का दबाव बढ़ा था। नए सिंगल विंडो सिस्टम से न केवल प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि अनावश्यक देरी और कथित अवैध वसूली पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि पारदर्शिता बढ़ने से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें