फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर के दो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-15ए में स्थित मॉडर्न विद्या मंदिर स्कूल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभों में टक्कर मार दी। जिससे दो खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान खंभों पर जा रही बिजली की लाइनों में स्पार्किंग हो गई। जिससे एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तुंरत बिजली अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कर इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल की। कार चालक घटना के बाद कार फरार हो गया।
सेक्टर- 15ए आरडब्ल्यूए प्रधान अभिषेक नागर ने बताया कि रविवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बिजली के खंभों में जोरदार टक्कर मारी है। इससे दो खंभे टूट गए। पास के रखे एक ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। इसकी सूचना तुरंत बिजली अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने बिजली बंद कर मरम्मत कार्य शुरु किया। इस दौरान करीब तीन घंटे लोग बिजली नहीं होने से परेशान रहे। हालांकि, बिजली निगम कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाकर सप्लाई बहाल की। इसके अलावा सेक्टर- 85 बीपीटीपी ई ब्लॉक के स्थानीय निवासी विपुल त्रिखा ने बताया कि सोसाइटी में नौ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। शिकायत करने पर बिजली अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। कर्मचारी उठा भी लें तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इससे काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सेक्टर-15ए में कार की टक्कर से बिजली के दो खंभे क्षतिग्रस्त हुए है। इससे विभाग को काफी नुकसान हुआ। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारी भेज कर मरम्मत कार्य शुरु कराया गया और देर शाम सप्लाई चालू कर दी गई। कार चालकों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। - जितेंद्र ढुल, कार्यकारी अभियंता ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें