फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का हरियाणा की टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरू सिंह रणजी ट्रॉफी और हरीश सीके नायडू अंडर-23 टीम में होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के क्रिकेट खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। शहर के दो क्रिकेट खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। इनमें से एक खिलाड़ी सीनियर रणजी ट्रॉफी में बड़े-बड़े दिग्गजों के साथ हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने मैदान में उतरेगा। वहीं, दूसरा खिलाड़ी सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करता हुआ दिखाई देगा।

इनमें धीरू सिंह का चयन रणजी ट्रॉफी में हुआ है। वहीं, हरीश भड़ाना को हरियाणा की सीके नायडू अंडर-23 की टीम में रखा गया है। दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई के आगामी सत्र 2025-26 के लिए टीम में चुना गया है। बता दें कि धीरू सिंह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी की तकनीक और निरंतर अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में जगह पाने वाले हरीश भड़ाना हरीश एक ऑलराउंडर है, जो कि दाएं हाथ से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। साथ ही दाएं हाथ से ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें