फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम चौक पर लगा भीषण जाम, नहीं दिखी कोई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्दबाजी में उल्टी दिशा से लोग निकालने लगे गाड़ियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के मुख्य चौराहों में से एक नीलम चौक पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। चारों तरफ से गाड़ियां बिना किसी दिशा-निर्देश के कहीं से भी निकलने लगीं। इससे दोपहर करीब एक बजे नीलम रेलवे रोड, बीके चौक को जाने वाली रोड, नीलम फ्लाई ओवर और बीच चौराहे पर चारों ओर से जाम लग गया गया। विशेष बात यह रही कि इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौराहे पर नहीं नजर आए। इस कारण बहुत देर तक चौराहे पर ऐसे ही हालात बना रहे।
विज्ञापन

पास के दुकानदारों ने बताया कि यह जाम बेवजह लोगों की जल्दबाजी के चलते लगा है। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि यह चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने का नतीजा है। साथ ही कुछ लोगों ने बताया कि कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी आमतौर पर यहां नजर नहीं आता है। आज भी ऐसा ही है, अगर कुछ पुलिसकर्मी चौराहों पर नजर रखें और व्यवस्था बनाकर रखें तो शायद यह जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें