फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सब्जी और पूड़ी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ी, इलाज के दाैरान माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन में फूड पॉइज़निंग से भाई-बहन की मौत, आलू-गोभी और पूड़ी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत-13 वर्षीय नियति और 12 वर्षीय कपिल ने रात को खाया था खाना, फरीदाबाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। फूड पॉइज़निंग के चलते गांव कलसाडा में रह रहे दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हथीन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव स्वामिका निवासी रामचंद गांव कलसाडा के हाई स्कूल में बतौर चौकीदार हैे। उसके साथ उसकी पुत्रवधू मीरा, पौत्री नियति एवं पौत्र कपिल भी रहते थे। रामचंद के पुत्र सुखवीर की पहले ही मौत हो चुकी है।
शनिवार की रात्रि को रामचंद, मीरा, कपिल एवं नियति खाना खाकर सो गए। इसके बाद रात्रि को 13 वर्षीय नियति एवं 12 वर्षीय कपिल के पेट में तेज़ दर्द हुआ। दोनों को स्थानीय क्लीनिक पर दिखाया गया। पूर्ण आराम न मिलने पर दोनों को बादशाह खान अस्पताल फरीदाबाद में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को अपराह्न दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलने पर हथीन थाना से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रविंद्र एवं अन्य पुलिस स्टाफ पहुंचा। मृत हुए दोनों बच्चों की मां मीरा ने पुलिस को बयान कि शनिवार की शाम उन्होंने आलू-गोभी की सब्ज़ी एवं पूरी बनाई थी। दोनों बच्चों ने दो-दो बार सब्ज़ी एवं पूरी खाई थी। रात्रि को 12 बजे अचानक कपिल के पेट में तेज़ दर्द उठा। उसको एक निजी क्लिनिक पर ले गए। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। कपिल के पेट के दर्द में आराम हो गया। उसके बाद लड़की नियति ने भी पेट में दर्द की शिकायत की। उसको भी क्लीनिक में ले जाकर इलाज कराया गया। उसके कुछ समय बाद दोनों बच्चों ने गले में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद दोनों को बादशाह खान अस्पताल फरीदाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की अपराह्न में मौत हो गई। समाचार भेजे जाने तक दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जांच अधिकारी सुरेखा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें