फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क किनारे खड़ी दो कारों को किया आग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम चौक के पास एसी नगर में सड़क किनारे खड़ी दो कारों को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। जांच के दौरान कार के पास नाले से एक बोतल बरामद हुई, जिसमें थोड़ा-सा पेट्रोल भरा मिला। सूचना पाकर कार मालिक मौके पर पहुंचा और परिजनों के साथ मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसी नगर निवासी शमशेर सिंह ने कोतवाली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया वह नीलम चौक पर चिकन कबाब की छोटी-सी दुकान चलाते हैं। शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। दुकान के पास ही सड़क किनारे बने नाले के समीप उनकी दो कारें खड़ी थीं। करीब 10 साल से उनकी गाड़ियां इसी जगह पर खड़ी होती हैं। करीब एक बजे उनके एक जानकार ने फोन कर बताया कि आपकी कार में आग लगी हुई है। वह तुरंत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। सूचना पाकर सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया तो कार के पास नाले में एक बोतल पड़ी थी, जिसमें थोड़ा-सा पेट्रोल बचा मिला। अंदेशा है इसी बोतल से गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक मिले साक्ष्यों से अंदेशा है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें