फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लावारिस गोवंश के सामने आने से दो कारें टकराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लावारिस गोवंश के अचानक सामने आने से चालक ने कार में ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही कार आगे चल रही कार से टकरा गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाटा मेट्रो के पास एनएच-44 पर दिल्ली-मथुरा हाईवे पर हुए हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लावारिस गोवंश के कारण पिछले कुछ महीनों में कई सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें कुछ हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है। लोगों का कहना है कि हाईवे और आसपास की सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को हटाने के लिए संबंधित विभागों को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें