फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रास्ते के विवाद में दो भाइयों पर फावड़े व लोहे की रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में दो भाइयों पर फावड़े व लोहे की रॉड से हमला
विज्ञापन

होडल: रास्ते के विवाद में मारपीट, दो घायल,

होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के मौहरू नगला उर्फ नौरंगाबाद गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट का मामला पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल तक पहुंचा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने हसनपुर थाना प्रभारी को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



पुलिस को दी शिकायत में राहत अली ने बताया कि उनके पूर्वजों ने मकान तक आने-जाने के लिए छह फुट चौड़ा रास्ता दिया था। उनका परिवार लंबे समय से इस रास्ते का उपयोग कर रहा है। 21 अगस्त को मुस्तकीम ने रास्ते को लेकर आरोपियों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने फावड़े और लोहे की रॉड से उनपर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों भाइयों को बचाया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल होडल पहुंचाया, जहां से गंभीर चोटों के चलते उन्हें पलवल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवार की सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता राहत अली का आरोप है कि आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज हैदर खान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें