फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल पर मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल पर मामूली कहासुनी के बाद मारपीट, पांच पर केस
विज्ञापन


होडल। एक निजी होटल पर मामूली कहासुनी को लेकर रात करीब दो बजे युवक के साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी होडल निवासी विशाल पुत्र हिमालय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त की रात करीब दो बजे वह डीके होटल पर गोलू से मिलने गया था। आरोप है कि वहां होटल मालिक ने उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो गोलू ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन भी टूटकर गिर गई। विशाल ने बताया कि वह मारपीट से बचने के लिए होटल से बाहर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर दोबारा उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसने होडल के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें