फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR में दर्दनाक हादसा: बल्लभगढ़ में बाइक सवार को कंबाइन ने मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

Wed, 09 Oct 2024 04:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

बल्लभगढ़ में कंबाइन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्ट मार्टम करा दिया है और शव परिवार को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मोठूका से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से आ रही कम्बाईन ने टक्कर मार दी। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


गांव नगला मोठूका निवासी अमरचन्द ने बताया कि वह 6 भाई बहन है। उनका छोटा भाई धर्मवीर मेहनत मजदूरी का काम करता है । 7 अक्तूबर की शाम को धर्मवीर (45) अपने दोस्त गांव छायंसा निवासी अंकित (34) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी निजी काम से चांदपुर गए थे।

वहीं अंकित स्टार वायर प्लांट छांयसा में काम करता है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर चांदपुर से वापिस घर आ रहे थे। तभी गांव मोठूका चौराहे से आगे छांयसा की तरफ जा रहे थे । उस समय वह चौराहे पर दुकान पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि तेज रफ्तार से आ रही कम्बाईन ने मोटरसाइकिल में सामने से सीधी टक्कर मर दी। टक्कर लगने की वजह से दोनों सड़क की साइड में गिर गए। घटना के बाद कम्बाईन का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इस हादसे में अंकित की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं धर्मवीर को उपचार के लिए अजरौंदा चौक स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने धर्मवीर को भी मृत घोषित कर दिया। थाना छांयसा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें