फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी संचालक से लूट व हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार-

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने रेहड़ी चालक से लूटपाट व हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव अनखीर निवासी भोला उर्फ भोलू उर्फ फौजी और आकाश उर्फ बोडिया के रूप में हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि वे सेक्टर-21 में रहते हैं। उसका बेटा दीपक रेहड़ी लगाता था। बीस जुलाई की रात दो लोगों ने बेटे से पैसे छीनने के दौरान उसके सिर पर डंडा मार दिया। महिला ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत को गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा स्नेचिंग की धाराओं के तहत थाना एनआईटी में मामला दर्ज कर लिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा और 700 रुपये बरामद किये हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त और नशेड़ी हैं।
नशे की पूर्ति के लिए आरोपी छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कोई भी उन्हें काम पर नहीं रखता था। उनके पास नशा करने के लिए पैसे नहीं थे। वारदात के दिन उन्होंने देखा कि दीपक अकेला है। उन्हें लगा कि इसके पास दिन भर की कमाई होगी। दीपक से पैसे छीनने की कोशिश की। दीपक के विरोध करने पर उन्होंने उसके सिर पर डंडा मारा। इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें