फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यमुना नदी से अवैध खनन कर रेती चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवा जब्त, मालिक सहित तीन पर केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना नदी से अवैध खनन कर रेती चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। थाना तिगांव पुलिस ने हाईवा मालिक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना तिगांव प्रभारी दलबीर ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव जसाना से शाहाबाद रोड पर दो व्यक्ति हाईवा में यमुना से रेती चोरी करके ला रहे है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें ईएसआई रमेश चंद, गाड़ी चालक भूपेंद्र, एसपीओ बीर सिंह द्वारा जसाना से शाहाबाद वाली रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय के बाद एक हाईवा आता दिखा, जिसमें यमुना रेती भरी हुई थी। पुलिस द्वारा हाईवा को रोकने का इशारा किया गया, इस पर चालक हाईवा को लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने हाईवा को पीछा किया। शाहाबाद में मोड़ के नजदीक चालक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इस कारण बिजली का पोल टूट गए। पुलिस टीम ने चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान चालक अलीगढ़ यूपी निवासी बिजेंद्र और मढैया यूपी निवासी सौरभ गांव मढैया के रूप में हुई। पुलिस द्वारा बिजेंद्र व सौरभ से हाईवा में भरी हुई यमुना रेती का पर्ची व कागजात मांगा। आरोपी बिजेंद्र ने बताया कि रेती हाईवा मालिक संजय के कहने से बल्लभगढ़ लेकर जा रहा था। प्रभारी दलबीर ने बताया कि हाईवा मालिक संजय सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें से चालक बिजेंद्र व उसके साथी सौरभ को गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें