फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्टार वायर वर्कर यूनियन करनाल रैली में होगा शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्टार वायर वर्कर यूनियन ने आठ अक्तूबर को करनाल में होने वाली ललकार रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का ऐलान किया। यूनियन ने एक प्रस्ताव पारित करके निर्णय लिया हैं कि यूनियन के सैकड़ों सदस्य रैली में भाग लेंगे। बैठक छठ मैया पार्क बल्लभगढ़ में हुई।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान लालाराम जबकि संचालन सचिव राजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वीरेंद्र ने बताया कि सरकार की नीतियों से मजदूर, कर्मचारी, महिला, छात्र और किसान परेशान हैं। एक तरफ फैक्ट्री में रेगुलर वर्कमैन की जगह कैजुअल और ठेके प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। दूसरी तरफ अधिक उत्पादन करने वाले कच्चे मजदूरों को न्यूनतम वेतन और ईएसआई-पीएफ की सुविधा भी नहीं दी जाती है। इन वर्करों से 12 घंटे काम लिया जा रहा है लेकिन मजदूरी में इजाफा नहीं किया जाता। ऐसे ही हालात कर्मचारियों और परियोजना कर्मियों के हैं। आशा वर्कर 8 अगस्त से हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार उनके आंदोलन के प्रति बेपरवाह है। इस मौके जिला उपाध्यक्ष शिवप्रसाद, ओमपाल, संदीप यादव, राकेश शर्मा और राजेंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें