फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेटे को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपी जालसाजों को खाते उपलब्ध कराने का काम करते थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बेटे को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर 1.62 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करते थे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मोहना निवासी रघुवीर ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि उसका बेटा रेप केस में फंस गया है। अगर बेटे को छुड़वाना है तो 10 लाख रुपये देने होंगे। डर के कारण शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बताए खातों में अलग-अलग लेन-देन के जरिये कुल 1.62 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले बहादुर मीणा (23) और जितेंद्र कुमार मीणा (21) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। उन्होंने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी राजेंद्र मीणा का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल इस ठगी में किया गया। दोनों आरोपी 12वीं पास और फिलहाल बेरोजगार हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि ठगी गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें