फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-शताब्दी से 30 किलो गांजा ले जा रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जन-शताब्दी एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा सप्लाई करने दिल्ली जा रहे दो आरोपियों को राजकीय रेल पुलिस ( जीआरपी) ने बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवी हसन व मोहम्मद मुबारिक के रूप में हुई है। इसे विशाखापट्टनम से लेकर आए थे और ट्रेन को बदल-बदलकर गंतव्य तक पहुंचने की फिराक में थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह, सबइंस्पेक्टर विश्वास, एसआई भीम सिंह, एएसआई बिजेंद्र सिंह, रविंद्र के साथ टीम बनाकर गश्त किया जा रहा था। इस दौरान पलवल की ओर से आ रही दिल्ली की ओर जाने वाली जन-शताब्दी एक्सप्रेस बल्लभगढ़ स्टेशन पर रूक गई। उसमें दो युवक बैग लेकर उतरे, पुलिस की नजर इन पर पड़ गई। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। थाना प्रभारी के अनुसार इसे भागते देेखकर शक के आधार पर रोका गया। तलाशी ली गई तो बैग से 30 किलो गांजा निकला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विशाखापट्टनम से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वह गंतव्य तक पहुंचने के लिए कई ट्रेन बदले। बल्लभगढ़ उतर कर ऑटो या बस से दिल्ली पहुंचने के फिराक में थे। पुलिस के अनुसार दोनों अपना नाम नवी हसन और मोहम्मद मुबारिक बताया। दोनों दिल्ली में किराए पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें