फरीदाबाद। स्कूल बस कंडक्टर पर चाकू से हमला कर लूट करने के मामले में थाना खेड़ीपुल पुलिस ने दो आरोपियों बॉबी उर्फ बुच्चा और विष्णु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद किया है।
12 सितंबर सुबह करीब 5:30 बजे गौरव आर्य स्कूल ड्यूटी पर जा रहे थे। आगरा नहर के पास बाथरूम के लिए रुकने पर तीन युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर मोबाइल, पर्स में रखे करीब चार हजार रुपये, दस्तावेज, बैग और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया था। आरोपी उनकी मोटरसाइकिल भी लेकर भाग गए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और दो अन्य साथियों के साथ वारदात में शामिल थे। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद