फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार युवक और बीचबचाव करने आए उसके दोस्त से लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से मारपीट करने के मामले में सीकरी चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नगला जोगियान निवासी नेपाल और योगेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, भनकपुर गांव निवासी रितिक ने शिकायत दी थी कि 20 सितंबर की रात वह स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में निकलने के लिए जगह मांगने पर बाइक सवार नेपाल से उसकी कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि नेपाल ने नगला होली चौक के पास फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने रितिक को रोककर मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, बीचबचाव करने पहुंचे रितिक के दोस्त तुषार पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने नेपाल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें