फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10.23 लाख ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी और बदनामी का डर दिखाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10.23 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी साहुर खान और साहिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-7ई निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास शिकायतकर्ता की अश्लील फोटो और वीडियो हैं। आरोपी ने इन्हें वायरल नहीं करने और डिलीट करने के बदले रुपये की मांग की। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से शिकायतकर्ता से संपर्क किया और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने शिकायतकर्ता को गिरफ्तारी और बदनामी की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों, क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी पर कुल 10 लाख 23 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि साहुर खान ने खाताधारक भूपेंद्र से बैंक खाता लिया था और आगे सोहेल को दिया था। सोहेल ने यह खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें