फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईपीओ में निवेश के बहाने 3.86 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

सार

फरीदाबाद में पुलिस ने आईपीओ निवेश के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों, बिलाल और अरमान को गिरफ्तार किया। दोनों साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराते थे। पुलिस मामले की गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोनों आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.86 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में यूपी, सुल्तानपुर के रहने वाले 22 साल के बिलाल और अरमान शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों मिलकर साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में तीन आरोपियों को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सेक्टर-86 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। बाद में कहा गया कि शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश करने पर काफी मुनाफा दिला सकते हैं। इस झांसे में लेकर आरोपियों ने 3.86 लाख रुपये निवेश करा लिए और फिर रिफंड भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें