फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्ट टाइम जॉब के बहाने ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पार्ट टाइम जॉब के बहाने 126761 रुपये की ठगी मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान जयपुर के सुजल सिंह राठौर और शिवम चावला शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है। सुजल ने शिवम का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 40 हजार रुपये आये थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी 5 इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 10 सितंबर को इंस्टाग्राम चलाते वक्त उन्हें पार्ट टाइम जॉब से संबंधित विज्ञापन दिखा। विज्ञापन पर दिये गए लिंक पर अपनी जानकारी भरी। इसके कुछ देर बाद उनके पास एक कॉल आई। आरोपी ने खुद को एक कंपनी का असिस्टेंट मैनेजर बताया। फिर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई और उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने पार्ट टाइम जॉब के लिए बताए गए बैंक खातों में 126761 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब महिला को कोई काम नहीं दिया गया तो उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें