फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सट्टा खिलाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा पर्चियां, पेन और 12 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने सट्टा पर्चियां, पेन और 12 हजार रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। पहली कार्रवाई क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दुर्गा बिल्डर रोड स्थित शराब के ठेके के पास की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगेश नामक युवक को सट्टा लगवाते हुए काबू किया। आरोपी लोगों को नंबरों पर दांव लगवाकर अधिक रकम का लालच दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन और 1960 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने पल्ला-ईस्माईलपुर रोड स्थित एक मिठाई की दुकान के पास की। यहां मोनू गुप्ता नामक युवक खुलेआम सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन और 10,170 रुपये नकद बरामद किए। दोनों मामलों में ई-साक्ष्य एप पर वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत 28 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें