फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंक कर्मचारी बनकर ठगी में दो खाताधारक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डेबिट कार्ड रिन्यू कराने के नाम पर बैंक कर्मचारी बनकर की गई 8.29 लाख रुपये की साइबर ठगी में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज कुमार निवासी पोखरा, बहराइच और विशाल कुमार निवासी दुर्ग कोतवाली, बहराइच को 11 सितंबर को बहराइच से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सूरजकुंड निवासी शिकायतकर्ता का डेबिट कार्ड एक्सपायर हो गया था। कार्ड रिन्यू कराने के लिए उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर लेकर कॉल की। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के डेबिट कार्ड से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। कुछ समय बाद ठगों ने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद लगातार ओटीपी आने लगे और शिकायतकर्ता के खाते से 4.70 लाख तथा उसकी पत्नी के खाते से 3.59 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में सामने आया कि मनोज और विशाल ने अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें