फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ट्रक व डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहना गांव में आज कल दिनों बिना नंबर प्लेट के ट्रक और डंपरों का आतंक मचा हुआ है। ये भारी वाहन सड़कों पर दिन-रात दौड़ रहे हैं और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। गांववासियों का कहना है कि डंपरों की वजह से सड़क पर हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।

गांव मोहना के निवासी और ब्लॉक समिति सदस्य साहिल ने बताया कि मोहना क्षेत्र में आए दिन ऐसे डंपर नजर आ जाते हैं जो बेखौफ होकर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार डंपरों की तेज रफ्तार से वाहन चालक व पैदल यात्री हादसे का शिकार होते-होते बचते हैं। इसके बावजूद प्रशासन का कोई अंकुश नहीं दिखाई देता। यात्री साहिल ने मांग की कि पुलिस व प्रशासन इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छांयसा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार नाकाबंदी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना नंबर प्लेट या ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें