फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोर से मोबाइल छीना, पीछा करने पर चाकू गोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हालत गंभीर, संजय कॉलोनी इलाके की वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोबाइल छीनकर भागे स्कूटी सवार तीन बदमाशों का पीछा करने पर आरोपियों ने 16 साल के किशोर को चाकू गोद दिया। किशोर को गंभीर हालत में बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिवार ने किशोर को फरीदाबाद के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। टीम जांच कर रही है।

घायल 16 साल का किशोर हिमांशु वर्मा संजय कॉलोनी सेक्टर-23 का रहने वाला है। किशोर सोमवार शाम लगभग 7 बजे सेक्टर-22 इलाके में एक स्कूल के पास खड़ा था। आरोप है कि तभी सकूटी सवार 3 युवक आए और इसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए। किशोर ने आरोपियों का पीछा किया और थर्मल पॉवर प्लांट के पास अंधेरी गली में आरोपी रुक गए। यहां आरोपियों ने किशोर को पकड़ लिया और कमर में चाकू गोद दिया। तभी आरोपियों के 3 अन्य साथी भी आ गए थे और फिर वे सभी यहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मिनट बाद किशोर के परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पास के निजी अस्पताल में किशोर को भर्ती नहीं किया गया। फिर किशोर को बीके अस्पताल ले जाया गया तो वहां से दिल्ली रेफर कर दिया। किशोर का अब निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें