फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक को मौके पर छोड़कर भागा चालक, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सुमन कुमार झा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। युवक की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी कमल कुमार झा (36) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुमन कुमार झा ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर आए थे। कमल कुमार ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा के पास सुमन कुमार को बाइक से उतार दिया। जब कमल कुमार बाइक लेकर आगे बढ़ने लगा तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जांच अधिकारी एएसआई रीना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक के मालिक को नोटिस भेजकर चालक पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक की गिफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें