गुरुग्राम।
साईं कराटे अकादमी की ओर से बेल्ट टेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने सटीक पंच, काता और कुमिते में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम स्पोर्ट्स शिटोकाई कराटे फेडरेशन इंडिया के तकनीकी निदेशक व मुख्य परीक्षक सुनील सैनी की देखरेख में संपन्न हुआ। बेल्ट टेस्ट में कियान खंडेलवाल और हर्षित खर्ब ने ऑरेंज बेल्ट, पार्थ, शौर्य और वान्या मित्तल ने सीनियर ग्रीन बेल्ट हासिल की। वहीं, चिराग ने सीनियर मोस्ट ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। इसके अलावा तनुष पाहुजा, शिवांक प्रताप सिंह, अनन्या सिंह और हृदान सरोहा ने ब्लैक बेल्ट श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के कोच व 7वीं डैन ब्लैक बेल्ट विजेता सुनील सैनी ने सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नई बेल्ट देकर सम्मानित किया। संवाद