फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मच्छगर के पास डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट न होने से बढ़ रहा हादसों का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। केजीपी हाईवे से फरीदाबाद की ओर जा रहा कंटेनर से लदा एक ट्रक बृहस्पतिवार देर रात मच्छगर गांव के पास मोहना रोड पर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक में सवार चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार मोहना रोड का चौड़ीकरण किए जाने के बावजूद आज तक सड़क पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं की गई है। रात के समय अंधेरा रहने के कारण वाहन चालकों को सड़क और डिवाइडर का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण जयप्रकाश ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर भारी वाहनों की डिवाइडर से टकराने या उस पर चढ़ने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें