फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओपीडी कक्ष का एक दरवाजा बंद रहने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत एवं निर्माण कार्यों के कारण पिछले कई दिनों से ओपीडी कक्ष के दो दरवाजों में से एक दरवाजा बंद पड़ा है। प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता होने के चलते मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



एक ही दरवाजे से आवाजाही होने के कारण ओपीडी में भीड़ की स्थिति बनी रहती है। साथ ही दरवाजा बंद रहने से हवा का समुचित संचार नहीं हो पा रहा, जिससे ओपीडी कक्ष में हल्की दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति में मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी असहज माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का ठीक से प्रवाह न होने पर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ओपीडी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह समस्या और भी गंभीर है, क्योंकि उन्हें पूरे समय इसी वातावरण में काम करना पड़ता है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या बंद दरवाजे को जल्द खोला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


यह एक अस्थायी समस्या है। अस्पताल में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा है। ओपीडी में फोर सीलिंग का काम चल रहा था और अंदर जगह-जगह स्क्रैप पड़ा था। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए एक दरवाजे को बंद रखा गया था। काम लगभग पूरा किया जा चुका है। जल्द ही दूसरा दरवाजा खोल दिया जाएगा।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें