संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 के एचएसवीपी ग्राउंड में आयोजित सरस आजीविका मेले में बृहस्पतिवार को भारत सरकार में सहायक निदेशक राजेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण उद्यमिता, महिला सशक्तीकरण और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी और सशक्त मंच साबित हो रहा है।
राजेश कुमार ने कहा कि मेले का संचालन बड़े अच्छे और कुशल तरीके से किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले आगंतुकों को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुखद अनुभव प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में लगाए गए विविध प्रकार के फूड स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, जहां लाइव कुकिंग के माध्यम से पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिल रहा है।