फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कॉल पर महिला को दिया तीन तलाक , एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया की रहने वाली एक महिला को यूपी के मथुरा से उसके पति ने कॉल पर ही तीन तलाक दे दिया। महिला ने ये आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना में यूपी मथुरा के गांव करहेरी निवासी साहिद के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 3, 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 22 साल की महिला ने बताया कि 14 मई 2023 को उसकी शादी यूपी मथुरा के गांव करहेरी निवासी साहिद से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में परिवार वालों ने अपने हैसियत से बढ़-चढ़कर खर्च किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों का व्यवहार ठीक नहीं था। पीड़िता ने पिता को कॉल किया और वो उनके साथ अपने घर आ गई। आरोप है कि पति ने कॉल कर गाली-गलौच की और कहा कि मैं अब तेरे साथ नहीं रहना चाहता, दूसरी शादी करूंगा। ये कहकर कॉल पर ही तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। पीड़िता ने अपने पिता को बताया तो पिता ने साहिद को कॉल कर समझाने का प्रयास किया। लेकिन साहिद ने अपने ससुर को भी कॉल पर कहा कि तेरी बेटी को तलाक-तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया है। कॉल की रेकॉर्डिंग भी शिकायत के साथ पुलिस को दी गई है। जिस पर अब सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

वहीं मामले में दहेज प्रताड़ना का केस पहले से चल रहा है। जिसे लेकर पुलिस अदालत में चालान भी पेश कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें