फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगी का लिंक भेजने के लिए दिया था अपना मोबाइल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। झारखंड के बोकारो के रहने वाले अंजन कुमार ने ठगी का लिंक भेजने के लिए साइबर ठगों को अपना मोबाइल मुहैया कराया था। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी मामले में जांच करते हुए उसे झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इससे पहले मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी की ये वारदात सेक्टर-31 निवासी व्यक्ति से हुई थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंककर्मी बनकर बात करते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के ऑफर के बारे में बताया। आरोपी ने एक लिंक भेजकर उसमें कार्ड की डिटेल भरने को कहा। कार्ड की डिटेल भरने के बाद आए 2 ओटीपी आरोपी ने बैंककर्मी बनकर पूछ लिए। जिसके बाद कार्ड से 86003 और 25295 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गईं। रुपये कटने पर ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें