फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में विकसित होगी ट्रॉमा केयर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायलों को मिलेगी राहत, बिजली संबंधी कार्यों के लिए 8.78 लाख रुपये का टेंडर जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में बीके नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा केयर की सुविधा विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अस्पताल परिसर में इस सुविधा के संचालन के लिए बिजली संबंधी कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के विद्युत विभाग की ओर से इसके लिए 8 लाख 78 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है।

काम पूरा करने के लिए 60 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई है। ट्रॉमा केयर सेंटर विकसित होने से हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को शुरुआती उपचार के लिए दिल्ली के अस्पतालों में रेफर करने की निर्भरता कम होने की उम्मीद है। शहर में सड़क हादसों के बाद घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य सेवाओं के सामने बड़ी चुनौती है। फरीदाबाद में प्रतिदिन औसतन तीन से चार सड़क हादसे होते हैं। इनमें से कई मामलों में घायलों को गंभीर चोटें आती हैं और उन्हें विशेष उपचार की जरूरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में मरीजों को बीके अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल सहित अन्य उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करना पड़ता है। सड़क पर जाम या एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने से मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


योजना के तहत बीके अस्पताल में आपातकालीन विभाग के समीप ट्रॉमा केयर सेंटर विकसित किया जाएगा। यहां सड़क हादसों और अन्य दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को शुरुआती आपात चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। ट्रॉमा केयर सुविधा शुरू होने पर मरीज को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने और अन्य जरूरी चिकित्सा सहायता देने में मदद मिल सकेगी। इसके बाद मरीज की स्थिति और जरूरत के अनुसार उसे उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बिजली व्यवस्था के लिए होगा काम

जारी टेंडर के अनुसार, ट्रॉमा केयर सुविधा की स्थापना के लिए इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन (ईआई) से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके जरिये सेंटर के संचालन के लिए जरूरी विद्युत व्यवस्था तैयार की जाएगी। यह काम ट्रॉमा केयर सुविधा को शुरू करने की दिशा में आवश्यक कदम है। हालांकि, बिजली संबंधी कार्य पूरा होने के बाद सेंटर में जरूरी चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें